मैं देह नहीं हूँ........
मैं केवल देह नहीं हूँ.......
मैं मन हूँ, मैं आत्मा हूँ, विचार भी हूँ,
मैं इस सृष्टि पर हर सांस का आधार भी हूँ,
मैं केवल एक रिश्ता ही नहीं हूँ,
मैं श्रद्धा हूँ, विश्वास हूँ, प्यार भी हूँ,
मैं उपकरण नहीं हूँ सारने संभालने का,
मैं प्रार्थना हूँ, आशीष हूँ, दुलार भी हूँ,
मैं दायित्व नहीं उठाने निभाने को,
मैं शुभकामना हूँ, समझ हूँ, आभार भी हूँ,
मैं केवल देह नहीं हूँ,
मैं शक्ति हूँ, मैं भक्ति हूँ, संसार भी हूँ,
मैं एक किस्सा नहीं हूँ, सुनने सुनाने को,
मैं आदि हूँ, अंत हूँ, अपार भी हूँ,
मैं देह नहीं हूँ, मैं केवल देह नहीं हूँ,
मैं जीवन हूँ और,
मैं जीवन का सार भी हूँ...........................................
(चित्र गूगल से साभार )

बहुत सुन्दर.....
ReplyDeleteअनु